337433pwpadmin

खनिज का अवैध परिवहन करते दो वाहन जब्त

ग्वालियर। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में निरंतर जाँच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक खनिज अधिकारी श्री रमाकांत तिवारी ने मंगलवार को दल के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खनिज का अवैध परिवहन करते हुए दो वाहन पकड़े गए।

डम्पर क्रमांक एमपी-07-जीए-4218 गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाया गया, जिसे थाना बिलौआ की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। वहीं डम्पर क्रमांक आरजे-34-जीए-3380 खनिज डस्ट का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिसे थाना सिरोल की अभिरक्षा में रखा गया है।

सहायक खनिज अधिकारी ने बताया कि दोनों वाहनों एवं मशीन पर मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण निवारण नियम 2022 के तहत अर्थदण्ड की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

ग्वालियर में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने अपने दूर के रिश्ते में चाचा कहलाने वाले युवक पर तीन साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और बाद में बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने वर्ष 2022 से शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। जब युवती ने शादी पर सवाल उठाया, तो आरोपी ने उसे आश्वासन दिया कि शादी करेगा। बाद में आरोपी ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली और पीड़िता की शादी तय होने पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया

पीड़िता ने परिवार को जानकारी दी और थाटीपुर थाना में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

#Gwalior #CrimeNews #RapeCase #PoliceAction #JusticeForWomen #MPNews

भोपाल: भाजपा नेता का अश्लील वीडियो वायरल, पार्टी ने किया निष्कासन

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी युवा मोर्चा के अरेरा मंडल के महामंत्री जीत निशोदे का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। वीडियो में जीत निशोदे अपनी महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो के तुरंत बाद भाजपा ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और मंडल महामंत्री पद से हटा दिया। पार्टी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि ऐसे किसी भी अनुचित व्यवहार को संगठन में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हरसी गांव में पहाड़ी के पीछे मिली मृतक की लाश, पुलिस ने किया मर्ग कायम

हरसी। हरसी गांव की पहाड़ी के पीछे लगभग 4–5 दिन पुरानी डेड बॉडी मिली है। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किसी भी व्यक्ति को इस बारे में जानकारी या पहचान हो तो वह तुरंत पुलिस थाना बेलगड़ा में सूचना दें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन का हवाई सर्वेक्षण किया

आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने आपदा से प्रभावित नागरिकों से मिलकर उनकी तकलीफें सुनी और भरोसा दिलाया कि सरकार और पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की संवेदनशीलता और जनता के प्रति समर्पण ही उन्हें विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में स्थापित करता है।

भोपाल। आज विधानसभा भवन में आयोजित प्रश्न संदर्भ समिति की बैठक में सुरेश राजे शामिल हुए। बैठक के दौरान समिति विषय से जुड़े अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। 👉 इस बैठक में प्रस्तुत विचार और सुझाव विधानसभा कार्यवाही को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में सहायक सिद्ध होंगे।

भोपाल। आज विधानसभा भवन में आयोजित प्रश्न संदर्भ समिति की बैठक में सुरेश राजे शामिल हुए। बैठक के दौरान समिति विषय से जुड़े अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।
👉 इस बैठक में प्रस्तुत विचार और सुझाव विधानसभा कार्यवाही को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में सहायक सिद्ध होंगे।

 

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने सेवढ़ा में जनसुनवाई की, समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

सेवढ़ा। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज जनपद पंचायत सेवढ़ा में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो।

 
 
सागर। आज सागर स्थित निज निवास मातेश्वरी पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं। मंत्री राजपूत ने समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और समयबद्ध निराकरण ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सागर। आज सागर स्थित निज निवास मातेश्वरी पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं।
मंत्री राजपूत ने समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और समयबद्ध निराकरण ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने किया प्रांत स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का समापन

ग्राम भारती शिक्षा समिति मध्य भारत द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के समापन समारोह में राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से संवाद किया और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

श्री पंवार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा, वाक्पटुता और चिंतनशक्ति को नई दिशा प्रदान करते हैं तथा समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला सिद्ध होंगे।

राज्य मंत्री लखन पटेल ने गौसंवर्धन बोर्ड की समीक्षा बैठक में लिया हिस्सा

राज्य मंत्री लखन पटेल ने आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड की समीक्षा बैठक में सहभागिता की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने देसी नस्ल के गौपालन को प्रोत्साहित करने और गौशालाओं के प्रबंधन में धार्मिक संस्थाओं व दानदाताओं को जोड़ने के निर्देश दिए।

चर्चा के प्रमुख बिंदु:

  • आत्मनिर्भर गौशालाओं का विकास।

  • दुग्ध उत्पादों एवं गोमूत्र-गोबर आधारित सामग्री के विक्रय की व्यवस्था।

  • सौर ऊर्जा का उपयोग।

  • देसी नस्लों का संरक्षण।

राज्य मंत्री लखन पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में, गौशालाओं के विकास और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। यह प्रयास न केवल गौपालकों के उत्थान बल्कि किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होंगे।

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, प्रमुख सचिव पशुपालन उमाकांत उमराव सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।