ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने अपने दूर के रिश्ते में चाचा कहलाने वाले युवक पर तीन साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और बाद में बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के अनुसार आरोपी ने वर्ष 2022 से शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। जब युवती ने शादी पर सवाल उठाया, तो आरोपी ने उसे आश्वासन दिया कि शादी करेगा। बाद में आरोपी ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली और पीड़िता की शादी तय होने पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने परिवार को जानकारी दी और थाटीपुर थाना में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#Gwalior #CrimeNews #RapeCase #PoliceAction #JusticeForWomen #MPNews
