दतिया शहर के पीली कोठी के पास असनई रोड पर हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल का थाना कोतवाली पुलिस ने महज 6 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 315 बोर का कट्टा और एक खाली खोखा बरामद किया है।
📌 घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 25/12/2025 को अरमान उर्फ छोटू खां (निवासी सायनी मोहल्ला, दतिया) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मर्ग क्रमांक 73/25 धारा 194 BNSS के तहत जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान आरोपी आशीष शर्मा (निवासी दिनारा रोड, दतिया) को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 810/25 धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
🕵️♂️ पुलिस जांच में खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक अरमान से 50 हजार रुपये उधार दिए थे। बार-बार मांगने पर जब पैसे नहीं मिले तो 24/12/25 को उसे बुलाकर पीली कोठी के पास जंगल में ले गया। विवाद और गाली-गलौच के बाद आरोपी ने 315 बोर के कट्टे से अरमान के सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी मृतक की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया, जिसे बाद में डबरा रेलवे स्टेशन से जप्त किया गया।
🔫 बरामद सामग्री
एक मोटरसाइकिल
एक 315 बोर का कट्टा
एक खाली खोखा
👮♂️ सराहनीय पुलिस कार्यवाही
यह सफलता पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं SDOP आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में संभव हुई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा सहित कोतवाली पुलिस व सायबर सेल की अहम भूमिका रही।
दतिया। कस्बा बड़ौनी में श्याम प्रेमियों द्वारा “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” के जयघोष के साथ बाबा खाटू श्याम का पाँचवाँ जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
दोपहर 12 बजे सभी श्याम प्रेमी बस स्टैंड पर एकत्रित हुए, जहाँ सजी-धजी बग्गी में बाबा श्याम की सुंदर प्रतिमा विराजमान की गई। श्रृंगार कर और डीजे की मधुर धुनों पर नगर की प्रमुख गलियों से चल समारोह निकाला गया। पूरे नगर में “जय खाटू नरेश की”, “नीले घोड़े वाले की जय” जैसे उद्घोष गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय हो गया।
चल समारोह के बाद प्रसाद वितरण किया गया तथा रात्रि में बड़ी माता मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। “एक शाम हारे के सहारे के नाम” कार्यक्रम में भक्ति रस से सराबोर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पंकज प्रजापति, आशीष लखपति, राज पहाड़िया, मनोज सेन, राकेश प्रजापति, आकाश गोस्वामी, अमन साहू सहित नगर के अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।
इसी के साथ सनातन पदयात्रा में शामिल होने के लिए गांव-गांव पीले चावल बांटने की परंपरा भी निभाई जा रही है।
सवर्ण समाज के हित में कार्यरत संगठन सवर्ण आर्मी ने समाज सेवा में सक्रिय योगदान और निस्वार्थ भाव से कार्य करने के लिए श्री आकाश गोस्वामी पुत्र पं. श्री राजकुमार गोस्वामी निवासी बड़ौनी, जिला दतिया को सवर्ण तहसील अध्यक्ष – बड़ौनी के रूप में नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. विकास दुबे की स्वीकृति के बाद की गई। नियुक्ति पत्र जिला कार्यालय मुड़ियन का कुआँ, दतिया से जारी किया गया, जिस पर पं. सुनील शर्मा (जिला अध्यक्ष), पं. आशीष चतुर्वेदी (कार्यकारी अध्यक्ष) तथा ठाकुर शिवम सिंह (सह-समन्वयक) के हस्ताक्षर हैं।
इस अवसर पर संगठन ने आशा व्यक्त की कि श्री गोस्वामी सवर्ण समाज को संगठित करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और सवर्ण आर्मी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
सवर्ण आर्मी ने अपने संदेश में कहा — 🕉️ “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” समानता, सेवा और संगठन ही हमारा मंत्र है।
📍जिला कार्यालय: मुड़ियन का कुआँ, दतिया (म.प्र.) 📧 sawarnarmy.mp@gmail.com 📞 पं. सुनील शर्मा (जिला अध्यक्ष): 9425618751
डबरा । ग्रामदर्शन डॉट कॉम (gramdarshan.com) से विशेष बातचीत में विश्वप्रसिद्ध WWE रेसलर सौरव गुर्जर ने कहा कि डबरा शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक व्यवस्था की अव्यवस्था है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह केवल यातायात का मुद्दा नहीं, बल्कि शहर के विकास, व्यापार और नागरिक जीवन से जुड़ी गंभीर चुनौती है।
सौरव गुर्जर ने बताया कि इन दिनों धान का सीजन चल रहा है, और किसानों को अपनी उपज बेचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह ट्रैफिक जाम, अव्यवस्थित पार्किंग और कमजोर ट्रैफिक मैनेजमेंट के कारण शहर की सड़कों पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि “यह किसी एक विभाग की गलती नहीं है, बल्कि एक सामूहिक समस्या है, जिसे मिलजुलकर ही हल किया जा सकता है।”
गुर्जर ने कहा कि ट्रैफिक समस्या के कारण न केवल किसान, बल्कि विद्यार्थी, व्यापारी और आम नागरिक भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक सभी वर्ग मिलकर जिम्मेदारी नहीं निभाते, तब तक डबरा की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है।
ग्रामदर्शन डॉट कॉम (gramdarshan.com) से बात करते हुए शहर के नागरिकों ने भी कहा कि ट्रैफिक जाम से उनकी रोजमर्रा की ज़िंदगी और कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। सभी ने इस दिशा में ठोस और सामूहिक कदम उठाने की अपील की।
डबरा। शहर के सराफा बाजार स्थित कृष्ण मेन्स वियर दुकान में आज सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखे रेडीमेड कपड़े आग की लपटों में जलकर राख हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के पार्षद कपिल चौहान तत्काल मौके पर पहुँचे और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम को बुलवाकर आग पर काबू पाया। समय रहते फायर ब्रिगेड पहुंचने से आसपास की अन्य दुकानों को बड़ी क्षति से बचा लिया गया।
दुकान संचालक जीतू सोनी ने बताया कि दीपावली का त्योहार नज़दीक होने के कारण दुकान में लगभग 5 से 7 लाख रुपए तक का माल रखा हुआ था, जबकि करीब 3 लाख रुपए का फर्नीचर भी आग में जलकर नष्ट हो गया। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंचती तो आगजनी से आसपास का पूरा बाजार चपेट में आ सकता था। फिलहाल पुलिस और नगरपालिका टीम द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, डबरा ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर समाज के किसानों और जवानों का सम्मान किया। कार्यक्रम में समाज के ग्रामीण अंचल में कार्यरत किसानों और भारतीय सेना व पुलिस के जवानों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया गया।
सेना एवं पुलिस के जवान: श्री संजीव श्रीवास्तव (रिटायर, श्रीनगर), श्री बृजमोहन श्रीवास्तव (बरोठा कोर्ट पुलिस भितरवार), गौरव श्रीवास्तव (एसपी ऑफिस दतिया)
समाजसेवी: वासुदेव श्रीवास्तव (समचोली), मंदिर निर्माण में योगदान के लिए
संस्था के अध्यक्ष श्री राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मान कार्यक्रम के बाद सभी कायस्थ बंधुओं ने शास्त्री जी की जन्मतिथि पर सादर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के नारे “जय जवान, जय किसान” को सफल करते हुए इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों और जवानों का सम्मान कर एक अनूठी मिसाल पेश की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रमुख सदस्य और समाजसेवी: दादा राम रतन लाल श्रीवास्तव, भरत श्रीवास्तव, एडवोकेट देवेंद्र श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, सनम राजीव श्रीवास्तव, अजय भटनागर, अजय श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, पत्रकार रामकुमार श्रीवास्तव, दीपकांत श्रीवास्तव, विपुल सक्सेना, नरेंद्र श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, हरीश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, सचिन, शिवम, विजेंद्र, लालता, हैप्पी, वैभव श्रीवास्तव एवं अनेक कायस्थ बंधु उपस्थित रहे।
दतिया। इस वर्ष दतिया शहर में दो साल बाद भव्य दशहरा का आयोजन किया गया, जो ऐतिहासिक और अभूतपूर्व वैभव के लिए याद किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष प्रकार की आतिशबाजी, शानदार झांकियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संतों का आगमन हुआ।
पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के मुख्य संरक्षण और सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम जी की आरती, संतों के साथ चल समारोह और विशाल रावण पुतला दहन प्रमुख आकर्षण रहे।
शहर के कई स्थानों पर LED पर सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई, जिससे दर्शक कार्यक्रम का आनंद घर बैठे भी ले सके। आयोजनकर्ताओं ने इसे मध्यप्रदेश का अब तक का सबसे भव्य दशहरा बताया।
कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने कहा कि यह दशहरा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और शहर की सांस्कृतिक धरोहर में एक नई मिसाल कायम करेगा।
ग्वालियर। जिला दण्डाधिकारी श्रीमती चौहान ने किसानों को चेतावनी दी है कि जिले में पराली और नरवाई जलाना अब दण्डनीय अपराध है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के दिशा-निर्देशों के तहत जारी आदेश के अनुसार, पराली जलाने पर किसानों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
आदेश में जुर्माने की दर इस प्रकार बताई गई है:
2 एकड़ से कम भूमि: ₹2,500 प्रति घटना
2–5 एकड़ भूमि: ₹5,000 प्रति घटना
5 एकड़ से अधिक भूमि: ₹15,000 प्रति घटना
जिला प्रशासन ने प्रदूषण रोकने, अग्नि दुर्घटनाओं और पर्यावरण सुरक्षा के उद्देश्य से समितियाँ गठित कर सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि पराली जलाने से भूमि की उर्वरा शक्ति घटती है, सूक्ष्म जीवाणु नष्ट होते हैं, अम्लीयता बढ़ती है और जलधारण क्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
कलेक्टर ने किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों में पराली और अन्य फसल अवशेष जलाने से बचें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार सुबह टेढ़ी पुलिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर दो बाइकों से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
🚨 हादसा सुबह 11:45 बजे का बताया जा रहा है स्थानीय लोगों के अनुसार, कंटेनर की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर उसे काबू नहीं कर पाया और सामने से आ रही दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।
👥 मृतकों की पहचान
भिंड शहर के गोताखोर भोला
सुधीर कुमार
दो महिलाएँ व एक बच्चा (पहचान शेष)
पुलिस मौके पर पहुँच गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
📌 स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।