अखिल भारतीय कायस्थ महासभा डबरा ने लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर किसानों और जवानों का किया सम्मान
2 अक्टूबर 2025 – लाल बहादुर शास्त्री जयंती
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, डबरा ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर समाज के किसानों और जवानों का सम्मान किया।
कार्यक्रम में समाज के ग्रामीण अंचल में कार्यरत किसानों और भारतीय सेना व पुलिस के जवानों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्तकर्ताओं में शामिल हैं:
किसान भाई: डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव (झाडोली), विनोद श्रीवास्तव (पठररा), देवीसरन श्रीवास्तव (चितावनी), लोकेंद्र श्रीवास्तव (शुक्लहारी), दिनेश श्रीवास्तव (सालवई), महेंद्र श्रीवास्तव (पिछोर)
सेना एवं पुलिस के जवान: श्री संजीव श्रीवास्तव (रिटायर, श्रीनगर), श्री बृजमोहन श्रीवास्तव (बरोठा कोर्ट पुलिस भितरवार), गौरव श्रीवास्तव (एसपी ऑफिस दतिया)
समाजसेवी: वासुदेव श्रीवास्तव (समचोली), मंदिर निर्माण में योगदान के लिए
संस्था के अध्यक्ष श्री राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मान कार्यक्रम के बाद सभी कायस्थ बंधुओं ने शास्त्री जी की जन्मतिथि पर सादर पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के नारे “जय जवान, जय किसान” को सफल करते हुए इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों और जवानों का सम्मान कर एक अनूठी मिसाल पेश की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रमुख सदस्य और समाजसेवी:
दादा राम रतन लाल श्रीवास्तव, भरत श्रीवास्तव, एडवोकेट देवेंद्र श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, सनम राजीव श्रीवास्तव, अजय भटनागर, अजय श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, पत्रकार रामकुमार श्रीवास्तव, दीपकांत श्रीवास्तव, विपुल सक्सेना, नरेंद्र श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, हरीश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, सचिन, शिवम, विजेंद्र, लालता, हैप्पी, वैभव श्रीवास्तव एवं अनेक कायस्थ बंधु उपस्थित रहे।
