डबरा में ट्रैफिक समस्या गंभीर — WWE रेसलर सौरव गुर्जर ने कहा, यह शहर की सबसे बड़ी चुनौती है
डबरा ।
ग्रामदर्शन डॉट कॉम (gramdarshan.com) से विशेष बातचीत में विश्वप्रसिद्ध WWE रेसलर सौरव गुर्जर ने कहा कि डबरा शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक व्यवस्था की अव्यवस्था है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह केवल यातायात का मुद्दा नहीं, बल्कि शहर के विकास, व्यापार और नागरिक जीवन से जुड़ी गंभीर चुनौती है।
सौरव गुर्जर ने बताया कि इन दिनों धान का सीजन चल रहा है, और किसानों को अपनी उपज बेचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह ट्रैफिक जाम, अव्यवस्थित पार्किंग और कमजोर ट्रैफिक मैनेजमेंट के कारण शहर की सड़कों पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि “यह किसी एक विभाग की गलती नहीं है, बल्कि एक सामूहिक समस्या है, जिसे मिलजुलकर ही हल किया जा सकता है।”
गुर्जर ने कहा कि ट्रैफिक समस्या के कारण न केवल किसान, बल्कि विद्यार्थी, व्यापारी और आम नागरिक भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक सभी वर्ग मिलकर जिम्मेदारी नहीं निभाते, तब तक डबरा की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है।
ग्रामदर्शन डॉट कॉम (gramdarshan.com) से बात करते हुए शहर के नागरिकों ने भी कहा कि ट्रैफिक जाम से उनकी रोजमर्रा की ज़िंदगी और कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। सभी ने इस दिशा में ठोस और सामूहिक कदम उठाने की अपील की।
#SauravGurjar #WWEStarInDabra #DabraNews #DabraLive #TrafficIssue #DabraTrafficJam #DabraUpdate
#MPNews #MadhyaPradeshNews #Gramdarshan #GramdarshanDotCom #ViralNews #BreakingNews #SauravGurjarInterview #DabraViralVideo #DabraKiBaat #LocalToViral #IndiaViralNews #FarmerVoice
#PublicIssue #TrafficProblem #WeNeedChange #DabraCity #MadhyaPradeshLive
