ब्रेकिंग न्यूज़ | दतिया कोतवाली पुलिस ने 6 घंटे में किया अंधे कत्ल का खुलासा
50 हजार की उधारी बना हत्या की वजह, आरोपी गिरफ्तार
दतिया शहर के पीली कोठी के पास असनई रोड पर हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल का थाना कोतवाली पुलिस ने महज 6 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 315 बोर का कट्टा और एक खाली खोखा बरामद किया है।
📌 घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 25/12/2025 को अरमान उर्फ छोटू खां (निवासी सायनी मोहल्ला, दतिया) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मर्ग क्रमांक 73/25 धारा 194 BNSS के तहत जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान आरोपी आशीष शर्मा (निवासी दिनारा रोड, दतिया) को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 810/25 धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
🕵️♂️ पुलिस जांच में खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक अरमान से 50 हजार रुपये उधार दिए थे। बार-बार मांगने पर जब पैसे नहीं मिले तो 24/12/25 को उसे बुलाकर पीली कोठी के पास जंगल में ले गया।
विवाद और गाली-गलौच के बाद आरोपी ने 315 बोर के कट्टे से अरमान के सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी मृतक की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया, जिसे बाद में डबरा रेलवे स्टेशन से जप्त किया गया।
🔫 बरामद सामग्री
-
एक मोटरसाइकिल
-
एक 315 बोर का कट्टा
-
एक खाली खोखा
👮♂️ सराहनीय पुलिस कार्यवाही
यह सफलता पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं SDOP आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में संभव हुई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा सहित कोतवाली पुलिस व सायबर सेल की अहम भूमिका रही।
