भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार सुबह टेढ़ी पुलिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर दो बाइकों से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
🚨 हादसा सुबह 11:45 बजे का बताया जा रहा है
स्थानीय लोगों के अनुसार, कंटेनर की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर उसे काबू नहीं कर पाया और सामने से आ रही दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।
👥 मृतकों की पहचान
भिंड शहर के गोताखोर भोला
सुधीर कुमार
दो महिलाएँ व एक बच्चा (पहचान शेष)
पुलिस मौके पर पहुँच गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
📌 स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।
