ग्वालियर। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में निरंतर जाँच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक खनिज अधिकारी श्री रमाकांत तिवारी ने मंगलवार को दल के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खनिज का अवैध परिवहन करते हुए दो वाहन पकड़े गए।
डम्पर क्रमांक एमपी-07-जीए-4218 गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाया गया, जिसे थाना बिलौआ की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। वहीं डम्पर क्रमांक आरजे-34-जीए-3380 खनिज डस्ट का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिसे थाना सिरोल की अभिरक्षा में रखा गया है।
सहायक खनिज अधिकारी ने बताया कि दोनों वाहनों एवं मशीन पर मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण निवारण नियम 2022 के तहत अर्थदण्ड की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
