भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी युवा मोर्चा के अरेरा मंडल के महामंत्री जीत निशोदे का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। वीडियो में जीत निशोदे अपनी महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो के तुरंत बाद भाजपा ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और मंडल महामंत्री पद से हटा दिया। पार्टी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि ऐसे किसी भी अनुचित व्यवहार को संगठन में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
