राज्य मंत्री लखन पटेल ने आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड की समीक्षा बैठक में सहभागिता की।
बैठक में मुख्यमंत्री ने देसी नस्ल के गौपालन को प्रोत्साहित करने और गौशालाओं के प्रबंधन में धार्मिक संस्थाओं व दानदाताओं को जोड़ने के निर्देश दिए।
चर्चा के प्रमुख बिंदु:
आत्मनिर्भर गौशालाओं का विकास।
दुग्ध उत्पादों एवं गोमूत्र-गोबर आधारित सामग्री के विक्रय की व्यवस्था।
सौर ऊर्जा का उपयोग।
देसी नस्लों का संरक्षण।
राज्य मंत्री लखन पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में, गौशालाओं के विकास और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। यह प्रयास न केवल गौपालकों के उत्थान बल्कि किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होंगे।
बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, प्रमुख सचिव पशुपालन उमाकांत उमराव सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
