ग्राम भारती शिक्षा समिति मध्य भारत द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के समापन समारोह में राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से संवाद किया और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
श्री पंवार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा, वाक्पटुता और चिंतनशक्ति को नई दिशा प्रदान करते हैं तथा समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला सिद्ध होंगे।
