सागर। आज सागर स्थित निज निवास मातेश्वरी पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं।
मंत्री राजपूत ने समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और समयबद्ध निराकरण ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
