डबरा।
शहर का शिक्षा विभाग इन दिनों सवालों के घेरे में है। नव कांति स्कूल से धर्मांतरण से जुड़े आरोप सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है।
सूत्रों के अनुसार, स्कूल परिसर में संदिग्ध धार्मिक सामग्री मिलने और बच्चों को लेकर आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायत अभिभावकों व सामाजिक संगठनों ने की। इस पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं और बच्चों के पालक मौके पर पहुँच गए और विरोध दर्ज कराया।
विवाद बढ़ने पर शिक्षा विभाग और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हुए। अभिभावकों का आरोप है कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया और मामले को दबाने की कोशिश की गई।
घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। अभिभावकों और संगठनों का कहना है कि बच्चों की शिक्षा और भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, पुलिस प्रशासन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
