दतिया।
शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े और एसपी श्री सूरज कुमार वर्मा आज साइकिल से शहर भ्रमण पर निकले।
कलेक्टर और एसपी ने प्रशासनिक अफसरों एवं नगर पालिका अमले के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था देखी और जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि शहर को स्वच्छ रखने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
साइकिल पर शहर भ्रमण कर कलेक्टर और एसपी ने नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और सहयोग करने का संदेश दिया।
