दतिया, 25 अगस्त 2025।
शिक्षा में नवाचार और तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, दतिया में डिजिटल क्लासरूम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री वानखड़े ने कहा कि डिजिटल क्लासरूम विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे स्मार्ट शिक्षण पद्धतियों का अधिकतम उपयोग कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें।
डिजिटल क्लासरूम की शुरुआत से अब विद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
