डबरा/दतिया।
डबरा–दतिया सिंध पुल पर बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 5 गायों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा है।
नागरिकों ने नगर पालिका की लापरवाही को दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताया। उनका कहना है कि आवारा मवेशियों की उचित व्यवस्था न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं और बेजुबान जानवर अपनी जान गंवा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही डबरा थाना प्रभारी श्री यशवंत गोयल मौके पर पहुँचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
