डबरा सिटी
ग्राम पंचायत बडेरा खुर्द में कथित रूप से अवैध शराब बेचने और सेवन करने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब में खतरनाक केमिकल मिलाया गया, जिसके कारण 8 से 9 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। इनमें से कई की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक बीमारों का इलाज अस्पताल में जारी है और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार मरीजों की निगरानी कर रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है। उनका कहना है कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, लेकिन प्रशासन इस पर रोक लगाने में नाकाम रहा है। लोगों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध शराब बिक्री पर तुरंत रोक लगाने की माँग की है।
