डबरा। विधायक श्री सुरेश राजे ग्राम चिटोली में अपने भाई श्री धर्मेंद्र सिंह गुर्जर के यहाँ आयोजित शिव पुराण कथा में सम्मिलित हुए। उन्होंने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
इसके बाद विधायक राजे रामगढ़ पहुँचे, जहाँ उन्होंने चाचा श्री कमल किशोर राजे के जन्मदिन पर उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजनों में विधायक की सहभागिता से कार्यक्रमों का माहौल उत्साहपूर्ण और आत्मीय रहा।
दतिया। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण सिंह यादव पिता श्री जमुना प्रसाद यादव निवासी ग्राम सिमिरिया, थाना उनाव का शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
आदेश के तहत संबंधित को निर्देशित किया गया है कि वह अपना शस्त्र तत्काल संबंधित थाना क्षेत्र में जमा कराए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शस्त्र लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही जारी रहेगी।
ग्वालियर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को ठाठीपुर स्थित गणेश पण्डाल पहुँचे। उन्होंने भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।
📍 ठाठीपुर के राजा गणेश पण्डाल का आयोजन गणेश उत्सव आयोजन समिति द्वारा किया गया है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने समिति द्वारा आयोजित समारोह में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा के दर्शन किए और आरती में भाग लिया। गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को श्रीगणेश की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश भक्त मौजूद रहे और वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।
डबरा। बिजली विभाग द्वारा आरडीएसएस योजना अंतर्गत अतिरिक्त डीटीआर लगाने और संधारण कार्य किए जाने के चलते सोमवार, 1 सितम्बर 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक डबरा शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
⚡ प्रभावित क्षेत्र – बुजुर्ग गांव, शुक्ला डेयरी, बल्ला का डेरा, प्रीति कॉलोनी, रामनिवास कॉलोनी, मानिकपुर कॉलोनी, बायपास रोड, ठाकुर बाबा रोड, ढ़ीमरपुरा सहित अन्य क्षेत्र।
📢 बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें और सहयोग प्रदान करें।
चंबल के बीहड़ अब बन रहे विकास की नई पहचान | मुरैना उभर रहा है औद्योगिक हब | ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट से युवाओं को मिलेगा रोजगार
मुरैना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मुरैना जिले के पिपरसेवा औद्योगिक क्षेत्र में ग्रीन हाइड्रोजन निर्माण इकाई का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुरैना की ऐतिहासिक धरती पर स्थापित हो रही यह इकाई नई औद्योगिक और ऊर्जा क्रांति का आधार बनेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा – “जो मुरैना कभी बीहड़ों के लिए जाना जाता था, वही अब विकास, उद्योग और प्रगति की नई पहचान बना रहा है।”
ग्वालियर-चंबल बन रहा निवेश और नवाचार का केन्द्र
अप्रैल 2024 से अब तक ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में 220 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित
12,500 करोड़ रु. से अधिक का निवेश प्रस्तावित
21,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
मालनपुर में 1500 करोड़ रु. का निवेश
सीतापुर में फुटवियर क्लस्टर से 1200 रोजगार की संभावना
ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना से 500 प्रत्यक्ष रोजगार
पीएम मोदी की दूरदृष्टि और प्रदेश की औद्योगिक छलांग
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक मार्गदर्शक राष्ट्र बन रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन और बैटरी एनर्जी स्टोरेज जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से जुड़कर मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा
“आज का दिन मुरैना के विकास के लिए ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र में नए कीर्तिमान गढ़ रहा है।”
धार्मिक आस्था से जुड़ा कार्यक्रम
मुरैना प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने शनिचरा मंदिर के नवनिर्मित तोरण द्वार का उद्घाटन किया और शनि महाराज की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
डबरा विधानसभा के विधायक सुरेश राजे ने शनिवार को उमरा मदीना शरीफ यात्रा के लिए रवाना हो रहे परिजनों को स्टेशन पहुँचकर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और सभी यात्रियों के मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की।
इस अवसर पर विधायक राजे ने कहा कि उमरा यात्रा आत्मिक शांति और ईमान को और मज़बूत करने वाली होती है। उन्होंने सभी परिजनों के सकुशल यात्रा कर लौटने की दुआ की।
दतिया। भगवान लवकुश जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दतिया नगर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुशवाह समाज के सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
शोभा यात्रा में सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विशेष रूप से सहभागिता कर समाजबंधुओं को शुभकामनाएँ दीं।
मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी कुशवाह समाज के लोग दतिया पहुँचे और आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। सुसज्जित झाँकियाँ, पारंपरिक वेशभूषा एवं भजन-कीर्तन के साथ निकाली गई इस शोभा यात्रा ने पूरे नगर को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल से भर दिया।
ग्वालियर। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को अचलेश्वर मंदिर के पास स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित सकल ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह एवं ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए।
इस अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री बालेन्दु शुक्ला, जयवीर भारद्वाज, हेमेश दंडौतिया, प्रकाश नारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं की उपस्थिति रही।
डॉ. मिश्रा ने समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि समाज की एकता और संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है।
दतिया। महिला एवं बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी अरविन्द उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया को “भ्रष्टाचार का अड्डा” बना दिया है।
धीरू दांगी का आरोप है कि पात्र उम्मीदवारों को नज़रअंदाज कर अपात्र लोगों से लाखों रुपये लेकर नियुक्तियाँ की गईं।
👉 दांगी की प्रमुख मांगें
मामले की लोकायुक्त से जांच कराई जाए
अरविन्द उपाध्याय को तुरंत हटाया जाए
मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा
दांगी ने खुलासा किया कि उपाध्याय पर पूर्व में भी गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन प्रशासनिक संरक्षण मिलने के कारण अब तक कार्रवाई नहीं हो पाई।
उन्होंने कहा कि 3 सितम्बर की जिला पंचायत बैठक में यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया जाएगा।
दतिया, 30 अगस्त 2025। भाण्डेर विकासखण्ड स्तर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.के. वर्मा ने की।
बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. डी.के. सोनी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सौमित्र बुधौलिया, जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर धीरज गुप्ता, प्रभारी बीएमओ डॉ. आर.एस. परिहार सहित बीपीएम, बीसीएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
डॉ. वर्मा ने एएनएम, सीएचओ, एमपीडब्ल्यू, एनपीएस व मेडिकल अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में की गई प्रगति की समीक्षा की। 👉 समीक्षा में विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मलेरिया, टीबी आदि पर चर्चा हुई।
🔴 लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन न करने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्रों को सुधार के निर्देश दिए गए। 🔴 उप स्वास्थ्य केन्द्र लहार हवेली व चंद्रोल के अत्याधिक खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताई गई तथा संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों का 7 दिवस का वेतन राजसात करने के निर्देश जारी किए गए।
डॉ. वर्मा ने कहा — “राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम ही स्वास्थ्य विभाग की बुनियाद हैं, इसलिए उनका बेहतर संचालन अनिवार्य है।”