दतिया। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण सिंह यादव पिता श्री जमुना प्रसाद यादव निवासी ग्राम सिमिरिया, थाना उनाव का शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
आदेश के तहत संबंधित को निर्देशित किया गया है कि वह अपना शस्त्र तत्काल संबंधित थाना क्षेत्र में जमा कराए।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शस्त्र लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही जारी रहेगी।
