ग्वालियर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को ठाठीपुर स्थित गणेश पण्डाल पहुँचे। उन्होंने भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।
📍 ठाठीपुर के राजा गणेश पण्डाल का आयोजन गणेश उत्सव आयोजन समिति द्वारा किया गया है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने समिति द्वारा आयोजित समारोह में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा के दर्शन किए और आरती में भाग लिया।
गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को श्रीगणेश की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश भक्त मौजूद रहे और वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।
