दतिया, 30 अगस्त 2025।
भाण्डेर विकासखण्ड स्तर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.के. वर्मा ने की।
बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. डी.के. सोनी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सौमित्र बुधौलिया, जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर धीरज गुप्ता, प्रभारी बीएमओ डॉ. आर.एस. परिहार सहित बीपीएम, बीसीएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
डॉ. वर्मा ने एएनएम, सीएचओ, एमपीडब्ल्यू, एनपीएस व मेडिकल अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में की गई प्रगति की समीक्षा की।
👉 समीक्षा में विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मलेरिया, टीबी आदि पर चर्चा हुई।
🔴 लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन न करने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्रों को सुधार के निर्देश दिए गए।
🔴 उप स्वास्थ्य केन्द्र लहार हवेली व चंद्रोल के अत्याधिक खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताई गई तथा संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों का 7 दिवस का वेतन राजसात करने के निर्देश जारी किए गए।
डॉ. वर्मा ने कहा —
“राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम ही स्वास्थ्य विभाग की बुनियाद हैं, इसलिए उनका बेहतर संचालन अनिवार्य है।”
