डबरा विधानसभा के विधायक सुरेश राजे ने शनिवार को उमरा मदीना शरीफ यात्रा के लिए रवाना हो रहे परिजनों को स्टेशन पहुँचकर शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और सभी यात्रियों के मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की।
इस अवसर पर विधायक राजे ने कहा कि उमरा यात्रा आत्मिक शांति और ईमान को और मज़बूत करने वाली होती है। उन्होंने सभी परिजनों के सकुशल यात्रा कर लौटने की दुआ की।
