Skip to content
new logo Gramdarshan.com

Primary Menu
  • Home
  • National
  • State
  • Agriculture
  • Entertainment
  • Dharam
  • Sports
  • Business
  • Contact Us
  • Home
  • उन्नाव में तिरंगा यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता संपन्न

उन्नाव में तिरंगा यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता संपन्न

337433pwpadmin Posted on 10 months ago 1 minute read
उन्नाव में तिरंगा यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता संपन्न

दतिया/उन्नाव — स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा के संबंध में भारतीय जनता पार्टी मंडल उन्नाव द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि यात्रा 12 अगस्त 2025 को दो चरणों में निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे ललउआ पेट्रोल पंप से सैकड़ों बाइकों पर तिरंगा लहराते हुए यात्रा की शुरुआत होगी। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री आशुतोष तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि घनश्याम पिरोनिया के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रामजी खरे, राम बहादुर सिंह गुर्जर, बद्री साहू, बल्ले रावत सहित भांडैर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष शामिल रहेंगे।

यात्रा उन्नाव हायर सेकेंडरी स्कूल तक पहुंचेगी, जहां स्वागत समारोह के बाद पैदल मार्च बालाजी मंदिर की ओर होगा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा की जाएगी। इस दौरान 100 फीट लंबा भारतीय ध्वज विशेष आकर्षण रहेगा।
यात्रा के सफल संचालन के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं —
यात्रा प्रभारी: महेंद्र यादव ‘डोली’, करन पटवा, गोविंद दांगी

मोटरसाइकिल प्रभारी: नरेंद्र कुशवाहा, राहुल कमरिया, राजेश पाल

संपूर्ण यात्रा व्यवस्था: राजीव पटेल

मंच एवं अतिथि सत्कार: सुनील पडा, जगदीश शर्मा, जितेंद्र पाल, अरविंद वंशकार

पुष्पवर्षा ड्रोन संचालन: जितेंद्र पंडा, अंकित पंडा, अनूप तिवारी, हेमंत यादव

बैठक में मनोज परिहार, रामरतन यादव, राजेश तिवारी, अरविंद शर्मा, मुकेश पाठक, अरविंद लोधी, उधम परिहार, नरेंद्र तिवारी, कमलेश आदिवासी, बब्बू यादव, रामकिशोर दांगी, बापू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने जनभागीदारी से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Post navigation

Previous: ग्वालियर में मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत दिग्गज नेताओं ने सांसद अशोक सिंह की माताजी को दी श्रद्धांजलि
Next: प्राचीन सिद्ध पीठ धूमेश्वर धाम में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकली

Related Stories

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने समय-सीमा बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की

उनाव: सूर्य लोक निर्माण की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े सख्त, आरईएस इंजीनियरों को नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

337433pwpadmin Posted on 9 months ago
भगवान बालाजी महाराज

उनाव में श्रावण उत्सव पर भगवान बालाजी के अद्भुत दर्शन

337433pwpadmin Posted on 10 months ago
पहूज नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मनाया गया श्रावणी पर्व

पहूज नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मनाया गया श्रावणी पर्व

337433pwpadmin Posted on 10 months ago

Local News

50 हजार की उधारी बना हत्या की वजह, आरोपी गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़ | दतिया कोतवाली पुलिस ने 6 घंटे में किया अंधे कत्ल का खुलासा

337433pwpadmin Posted on 6 months ago
बड़ौनी में धूमधाम से निकाला गया खाटू श्याम का चल समारोह

बड़ौनी में धूमधाम से निकाला गया खाटू श्याम का चल समारोह

337433pwpadmin Posted on 7 months ago
सवर्ण आर्मी ने किया आकाश गोस्वामी को तहसील अध्यक्ष नियुक्त

सवर्ण आर्मी ने किया आकाश गोस्वामी को तहसील अध्यक्ष नियुक्त बड़ौनी (जिला दतिया), मध्य प्रदेश।

337433pwpadmin Posted on 8 months ago
डबरा की ट्रैफिक समस्या पर बोले WWE रेसलर सौरव गुर्जर — “यह सिर्फ ट्रैफिक नहीं, शहर की सबसे बड़ी चुनौती है!

डबरा में ट्रैफिक समस्या गंभीर — WWE रेसलर सौरव गुर्जर ने कहा, यह शहर की सबसे बड़ी चुनौती है

337433pwpadmin Posted on 8 months ago
  • Home
  • National
  • State
  • Agriculture
  • Entertainment
  • Dharam
  • Sports
  • Business
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.