दतिया/उनाव: सूर्य लोक निर्माण कार्य में हो रही देरी पर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कड़ी नाराजगी जताई है। कलेक्टर ने आरईएस विभाग के कार्यपालन यंत्री एनके पाठक, प्रभारी एसडीओ संजय सिंह कुशवाहा, उपयंत्री अनिल शुक्ला और संतोष कुमार शर्मा को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है।
कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो अधिकारियों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकी जाएगी।
यह कार्रवाई कलेक्टर वानखड़े द्वारा उनाव निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर जताई गई सख्त नाराजगी के बाद की गई है।
#दतिया #उनाव #सूर्यलोक #कलेक्टर #विकासकार्य
