भितरवार — प्राचीन सिद्ध पीठ श्री धूमेश्वर धाम में परम् पूज्य गुरुदेव भगवान के सानिध्य में श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का आयोजन 11 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा। प्रारंभ दिवस पर भक्तों के उत्साह और श्रद्धा के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कथा का आयोजन बेलपत्री भक्त मंडल एवं धूमेश्वर धाम भक्त जनों द्वारा किया जा रहा है। मुख्य कथा वाचक आचार्य पंडित श्री नरोत्तम शास्त्री जी (वृंदावन धाम वाले) हैं। कार्यक्रम में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री अनिरुद्ध जी महाराज, महंत धूमेश्वर धाम, का विशेष सानिध्य प्राप्त हो रहा है।
धार्मिक वातावरण में निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को शिव भक्ति में रंग दिया, जबकि धाम परिसर में सुबह से ही हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
