डबरा में तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली का भव्य आयोजन
डबरा — आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत डबरा में रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष भाजपा प्रीतम सिंह राजपूत ने किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष कोशल शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष जसदीप संधू, पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह राणा, पार्षद कपिल चौहान सहित भीकम साहू, पोषण साहू, दिनेश पचोरिया, रिंकू चौधरी, अनिल तिवारी, सोनू भदौरिया, पवन चौबे, धर्मेंद्र साहू, राजेश साहू और महेंद्र मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही।
सैकड़ों युवाओं ने तिरंगा थामे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ बाइक रैली निकाली। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री, जहां राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने राष्ट्रीय ध्वज लहराकर एवं पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे शहर में देशभक्ति का जोश माहौल में गूंजता रहा।
