डबरा पूर्व ग्रह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज दिल्ली में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
डॉ. मिश्रा ने उन्हें 14 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक डबरा में आयोजित होने वाले नवग्रह पीठ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
