भोपाल। मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग (सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग) ने आज केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में सहभागिता की।
बैठक में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत नमो मैराथन और सांसद खेल महोत्सव के क्रियान्वयन, सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले यूनिटी मार्च, विकसित भारत युवा कनेक्ट अभियान सहित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई।
