झाबुआ। मध्यप्रदेश की कबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने आज झाबुआ में सामाजिक महासंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में #हर_घर_स्वदेशी_अभियान के तहत पत्रक–पोस्टर विमोचन एवं वितरण महाअभियान में भाग लिया।
मंत्री ने कहा कि “स्वदेशी अपनाएँ, देश को विकसित बनाएँ” का संदेश साकार करने में सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में बच्चों की सक्रिय भागीदारी भी प्रेरणादायक रही।
इस अवसर पर प्रांतीय प्रचारक मालवा प्रांत श्री सोहन जी, संघ के पदाधिकारीगण और बच्चों ने भी सहभागिता की।
