👨💼 अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक-एक कर सभी आवेदकों की बातें सुनीं और निराकरण की रूपरेखा तय की।
📌 मुख्य बिंदु:
✅ कुल 124 आवेदन प्राप्त – 54 दर्ज, 70 सीधे संबंधित विभागों को भेजे गए
✅ स्कूल प्रवेश, राजस्व, नगर निगम, बिजली व जमीन संबंधी समस्याएँ प्रमुख
✅ एसडीएम व तहसीलदारों को जमीन संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश
✅ ज़रूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज की भी व्यवस्था कराई गई
इस अवसर पर एसडीएम ग्वालियर सिटी श्री प्रदीप कुमार शर्मा, एसडीएम झांसी रोड श्री अतुल सिंह, एसडीएम लश्कर श्री नरेन्द्र बाबू यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेश कुमार बरहादिया व श्री विनोद सिंह मौजूद रहे।
