गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने सागरताल के सामने विशाल अस्थायी जलाशय तैयार किया है। मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एसएसपी श्री धर्मवीर सिंह और नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
➡️ बड़ी और छोटी प्रतिमाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था
➡️ श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पुख़्ता बैरिकेटिंग और संयुक्त दल की तैनाती
➡️ रोशनी, माइक, टेंट, पार्किंग और शौचालय की व्यवस्था
➡️ प्रतिमाओं की पूजा हेतु मजबूत प्लेटफॉर्म
➡️ विसर्जन मार्गों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त
केवट समुदाय के वॉलेंटियर्स को सूचीबद्ध कर विसर्जन में सहयोग लिया जाएगा। साथ ही शहर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलित जलाशय भी उपलब्ध रहेंगे।
👉 प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन करें।
