ग्वालियर में 5 पेट्रोल पंपों पर 8 महिलाएँ “शक्ति दीदी” बन संभालेंगी फ्यूल डिलेवरी की जिम्मेदारी
महिला सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन की पहल के तहत अब ग्वालियर जिले के 5 पेट्रोल पंपों पर 8 महिलाएँ “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सँभालेंगी।
➡️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप “शक्ति दीदी” पहल जारी
➡️ जिले में अब तक 64 महिलाएँ इस भूमिका में कार्यरत, नई 8 शक्ति दीदियाँ जुड़ेंगीं
➡️ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और वरिष्ठ अधिकारी पेट्रोल पंपों पर जाकर जिम्मेदारी सौंपेंगे
➡️ महिला वर्कर्स का ड्यूटी समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा
📍 3 सितम्बर को विभिन्न पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी –
आदित्यराज फिलिंग स्टेशन (दीनदयालनगर) : लक्ष्मी जादौन, नेहा
कारगिल फिलिंग स्टेशन (एयरफोर्स स्टेशन के सामने) : कुसुमा सिंह, मानसी शर्मा, पूनम व्यास
श्री गंगा फिलिंग स्टेशन (वीरपुर) : रानी झा
मॉडर्न फ्यूल्स (शिंदे की छावनी) : बसंती
मोतीझील ऑटो सर्विस : नफीसा बानो
👉 यह पहल न केवल महिलाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध करा रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
