जिले में किसानों को सुव्यवस्थित ढंग से खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर सोमवार को प्राथमिक सहकारी संस्थाओं सहित विभिन्न खाद दुकानों का निरीक्षण अभियान चलाया गया।
👉 निरीक्षण के दौरान –
मेसर्स राजेन्द्र एंड संस, चिन्नौर रोड डबरा (प्रो. राजेन्द्र सिंह)
मेसर्स जय बाबा ट्रेडर्स, पिछोर रोड डबरा (प्रो. आदर्श गुप्ता)
के विरुद्ध उर्वरक की कालाबाजारी करने पर मामला दर्ज किया गया।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि –
✅ किसानों को खाद वितरण में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
✅ शासन के प्रावधानों के अनुसार ही खाद का वितरण किया जाए।
✅ लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पर सख्त कार्रवाई होगी।
