डबरा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डबरा अल्कोब्रू प्राइवेट लिमिटेड में देशभक्ति और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कंपनी के कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम में एमडी श्री अनुपम चोक्से, डायरेक्टर श्रीमती पूजा श्री चोक्से, सी.एफ.ओ. श्रीमती श्वेता व्यास, जीएम श्री तनवीर आलम, जीएम श्री ए.पी. श्रीवास्तव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। उपस्थित अतिथियों ने सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
