जनपद अध्यक्ष कांति बृजेश यादव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “स्वतंत्रता केवल एक तोहफ़ा नहीं, बल्कि यह हर दिन निभाने वाली जिम्मेदारी है।”
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया। अंत में “जय हिंद” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
