दतिया। 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दतिया विधायक श्री राजेंद्र भारती ने कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद किला चौक पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गांधी पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विधायक भारती ने सभी जिलेवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, “स्वतंत्रता सिर्फ़ एक तोहफ़ा नहीं, यह हर दिन निभाने वाली जिम्मेदारी है।”
कार्यक्रम के अंत में “जय हिंद” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
