करियावटी। ग्राम पंचायत करियावटी क्षेत्र स्थित धूमेश्वर रोड पर पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिया के पुनर्निर्माण का कार्य 22 अगस्त की शाम से 24 अगस्त 2025 तक किया जाएगा।
ग्राम पंचायत ने बताया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने तक यह मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए भितरवार होकर धूमेश्वर रोड मार्ग संचालित रहेगा।
ग्राम पंचायत करियावटी के सरपंच ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है।
जबलपुर। मध्यप्रदेश को 23 अगस्त को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर में राज्य के सबसे बड़े और आधुनिक फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे।
₹1052 करोड़ की लागत से तैयार यह 6.855 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर है। इसमें रेलमार्ग के ऊपर बना 192 मीटर लंबा पुल इसकी विशेषता है।
इस फ्लाईओवर से जबलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
शासकीय बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेवढ़ा में शनिवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल रहे, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती आशा नागिल ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीओपी अजय चानना, लवकुश गुर्जर, मुकेश चौधरी, आलोक सिंह परिहार, पूजा शर्मा एवं धीरज महते उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में विधायक अग्रवाल ने छात्रों को नई शिक्षा नीति एवं शासन की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवढ़ा क्षेत्र में शिक्षा व खेलकूद को प्रोत्साहन देने हेतु कई प्रस्ताव रखे गए हैं, जिनमें सेवढ़ा बाईपास पर इंडोर स्टेडियम, बरहा रोड पर डिग्री कॉलेज और जेल के सामने आईटीआई कॉलेज की स्थापना शामिल है। इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों से अध्ययन हेतु आने वाले विद्यार्थियों को शासन की योजना के तहत साइकिल वितरित की जा रही है।
कार्यक्रम का संचालन राकेश श्रीवास्तव ने किया, स्वागत भाषण प्राचार्य जितेंद्र उदैनिया ने दिया तथा आभार प्रदर्शन टी.डी. साहू द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रवीण गोस्वामी, मनमोहन दीक्षित, रामलखन शर्मा, जितेंद्र शर्मा (बाबूजी), सतीष सोनी, अमित पाठक, संजय शर्मा, टिंकू पाराशर, सुल्तान नेताजी, विनोद गुप्ता, दीपक जाटव, विनोद बुधौलिया, बलराम कुशवाह, रायसिंह परिहार, छोटे दीक्षित, रंजीत बघेल, धर्मेंद्र राजपूत, नीरू चौहान, धीरेंद्र उदैनिया, उमाशंकर पाठक, अविराम सर, पंकज दांतरे, शिवराम समाधियां, राजकुमार पटवा, राजेश बाथम सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
डबरा विधायक सुरेश राजे ने किसानों की शिकायत पर आज झाड़ोली एवं कारियावटी सोसायटी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खाद वितरण की जानकारी ली और किसानों को आश्वस्त किया कि पर्याप्त खाद उपलब्ध कराया जाएगा तथा प्रत्येक खेत तक समय पर पहुँचेगा। विधायक ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
शिवपुरी। आपदा की घड़ी में साहस और निस्वार्थ सेवा का परिचय देने वाले शिवपुरी जिले के लिलवारा गाँव के युवा गिर्राज को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने सम्मानस्वरूप ट्रैक्टर भेंट किया।
बाढ़ के दौरान गिर्राज ने अपनी जान की परवाह किए बिना कई ग्रामीणों की मदद की और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया। उसके साहस और पराक्रम की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
सिंधिया ने कहा कि— “अपनों के लिए हर पल समर्पित रहना ही सच्ची जनसेवा है। बाढ़ के बीच निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद करने वाले गिर्राज का पराक्रम किसी भी भेंट से बड़ा है। लेकिन वायदे के अनुसार 12 घंटों के भीतर उसे ट्रैक्टर भेंट कर सम्मानित किया गया। गिर्राज जैसे कर्मवीर ही मेरे जनसेवा पथ की सच्ची प्रेरणा हैं।”
गिर्राज को ट्रैक्टर मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोगों ने सिंधिया के इस कदम की सराहना की है।
Click edit to change this text. Lorem ipsum dolor sit amet, cctetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
इंदौर। सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। खरगोन निवासी एक युवती ने अपने प्रेमी के मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वह नीचे गिरने से पहले तारों में उलझ गई, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। हालांकि, उसके हाथ-पैर में चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार युवती का प्रेमी आवेश इंदौर में रहता है। युवती उसके घर पहुंची, जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। युवती का आरोप है कि आवेश ने उसे धोखा दिया और दूसरी युवती से शादी कर ली।
युवती का कहना है कि जब उसने हंगामा किया तो आवेश ने उसका मुंह दबाकर मारपीट की। इसके बाद युवती ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाने का प्रयास किया।
घटना के बाद प्रेमी का परिवार युवती को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन थोड़ी देर बाद वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंदरगढ़। सेवड़ा रोड स्थित इंदरगढ़ नगर में गुरुवार शाम लगभग 4 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रों को वितरण के लिए स्कूलों में जा रही साइकिलों से भरा एक लोडिंग वाहन सड़क किनारे खड़ा है और दो लोग वाहन से साइकिल उतारकर अपने घर की ओर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
इस घटना को लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सवाल उठ रहा है कि ये लोग कौन हैं – क्या शिक्षा विभाग के कर्मचारी हैं या शिक्षक? और क्या वास्तव में छात्रों को वितरण से पहले ही साइकिलें घर ले जाई जा रही हैं?
📌 उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने के लिए साइकिल वितरण योजना चलाई जा रही है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या विद्यार्थियों तक साइकिलें नियम अनुसार पहुँच रही हैं। विपक्ष पहले भी इस योजना में गड़बड़ियों के आरोप लगा चुका है।
शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “यह हमारे क्षेत्र की घटना नहीं है, साइकिलें किस स्कूल के लिए भेजी जा रही थीं और वाहन से रास्ते में ही क्यों उतारी गईं – यह जांच का विषय है।”
👉 अब देखना होगा कि बच्चों के हक पर डाका डालने वाले लोगों के खिलाफ शिक्षा विभाग और प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
दतिया। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवीन ओपीडी भवन, मैटरनिटी विंग, ट्रॉमा सेंटर सहित विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया और मरीजों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखना और नियमित मॉनिटरिंग करना आवश्यक है।
कलेक्टर वानखड़े ने स्पष्ट कहा कि मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
डबरा। प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था खड़बई में खाद वितरण में अनियमितता पाए जाने पर समिति प्रबंधक श्री ओमप्रकाश साहू को निलंबित कर दिया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी डबरा श्री दिव्यांशु चौधरी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी डबरा द्वारा संस्था का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितता सामने आने पर उपायुक्त सहकारिता जिला ग्वालियर से जांच कराई गई।
जाँच प्रतिवेदन में समिति प्रबंधक पर गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि हुई, जो पैक्स कर्मचारी सेवा नियम 1913 के अध्याय 6 की कंडिका 23 के अंतर्गत गंभीर दुराचार की श्रेणी में आती है।
इसी आधार पर श्री साहू को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संस्था खड़बई रहेगा तथा उन्हें नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।
दतिया। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की संयुक्त तिमाही समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष दतिया में आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर वानखड़े ने वित्तीय प्रगति एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर पहुँचाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, लीड बैंक प्रबंधक श्री एस.एस. रघुवंशी सहित विभिन्न बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।