दतिया। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवीन ओपीडी भवन, मैटरनिटी विंग, ट्रॉमा सेंटर सहित विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया और मरीजों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखना और नियमित मॉनिटरिंग करना आवश्यक है।
कलेक्टर वानखड़े ने स्पष्ट कहा कि मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
