सेवढ़ा: शा. बा. उत्कृष्ट हाईस्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न
शासकीय बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेवढ़ा में शनिवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल रहे, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती आशा नागिल ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीओपी अजय चानना, लवकुश गुर्जर, मुकेश चौधरी, आलोक सिंह परिहार, पूजा शर्मा एवं धीरज महते उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में विधायक अग्रवाल ने छात्रों को नई शिक्षा नीति एवं शासन की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवढ़ा क्षेत्र में शिक्षा व खेलकूद को प्रोत्साहन देने हेतु कई प्रस्ताव रखे गए हैं, जिनमें सेवढ़ा बाईपास पर इंडोर स्टेडियम, बरहा रोड पर डिग्री कॉलेज और जेल के सामने आईटीआई कॉलेज की स्थापना शामिल है। इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों से अध्ययन हेतु आने वाले विद्यार्थियों को शासन की योजना के तहत साइकिल वितरित की जा रही है।
कार्यक्रम का संचालन राकेश श्रीवास्तव ने किया, स्वागत भाषण प्राचार्य जितेंद्र उदैनिया ने दिया तथा आभार प्रदर्शन टी.डी. साहू द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रवीण गोस्वामी, मनमोहन दीक्षित, रामलखन शर्मा, जितेंद्र शर्मा (बाबूजी), सतीष सोनी, अमित पाठक, संजय शर्मा, टिंकू पाराशर, सुल्तान नेताजी, विनोद गुप्ता, दीपक जाटव, विनोद बुधौलिया, बलराम कुशवाह, रायसिंह परिहार, छोटे दीक्षित, रंजीत बघेल, धर्मेंद्र राजपूत, नीरू चौहान, धीरेंद्र उदैनिया, उमाशंकर पाठक, अविराम सर, पंकज दांतरे, शिवराम समाधियां, राजकुमार पटवा, राजेश बाथम सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
