दतिया। प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से दतिया किला परिसर में इस वर्ष भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। श्री बलवंत रामलीला मंडल द्वारा दीपशिखा मंच के सहयोग से इसका आयोजन होगा।
मंगलवार, 2 सितम्बर 2025 को किला परिसर में आयोजित प्रथम बैठक में रामलीला आयोजन समिति के गठन पर सहमति बनी। बैठक में महाराज कुंवर घनश्याम सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि वरिष्ठ व्यवसायी रमेश चन्द्राणी की अध्यक्षता एवं मोहन अग्रवाल, अमित अग्रवाल और डॉ. महेंद्र चऊदा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर के प्रमुख युवा व्यवसायी और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने हेतु सुझाव दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि रामलीला का मंचन पारंपरिक स्वरूप में किला प्रांगण में किया जाएगा।
आयोजन की सुव्यवस्थित तैयारियों के लिए एक नई समिति का गठन किया जाएगा। इस संबंध में अगली बैठक 4 सितम्बर 2025 को रात्रि 8 बजे, किला चौक स्थित श्री अवध बिहारी मंदिर पर रखी गई है।
👉 रामलीला आयोजन से नगर की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं
उज्जैन। सिंहस्थ-2028 को विश्व स्तर पर आकर्षण का केंद्र बनाने के लिये तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर गठित मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सिंहस्थ से जुड़े सभी निर्माण कार्य तय मानकों और गुणवत्ता के साथ दिसम्बर 2027 तक पूर्ण कर लिए जाएं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि समयसीमा का कड़ाई से पालन करें, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा में किसी प्रकार की कमी न रहे।
सरकार का कहना है कि सिंहस्थ केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाला अद्वितीय अवसर है। इसे भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिये सभी विभाग समन्वित रूप से काम करेंगे।
👉 सिंहस्थ-2028 के दौरान विश्वभर से करोड़ों श्रद्धालुओं के उज्जैन आने की संभावना है, जिसे देखते हुए बुनियादी ढांचे, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सोमवार को हाउसिंग बोर्ड की आवासीय योजनाओं की समीक्षा की और कई अहम निर्देश दिए।
📌 प्रमुख बिंदु: ➡️ ठाठीपुर पुनर्घनत्वीकरण ऑफिस कॉम्प्लेक्स में पासपोर्ट कार्यालय के लिए स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश। ➡️ ऑफिस कॉम्प्लेक्स में कार्यालयों के संचालन हेतु एसडीएम की अध्यक्षता में मैनेजमेंट कमेटी गठित होगी। ➡️ ठाठीपुर न्यू टाउनशिप (फेज-1 और फेज-2) व अन्य परियोजनाओं में सघन वृक्षारोपण पर विशेष जोर। ➡️ तैयार हो चुके आवासीय परिसर में जनवरी तक अधिकारियों-कर्मचारियों को आवंटन सुनिश्चित किया जाए। ➡️ सूर्यनगर आवासीय परियोजना के 191 भवनों का 30 सितम्बर तक लॉटरी से आवंटन, जिससे हितग्राही दीपावली नए घर में मना सकें। ➡️ आर्किटेक्चर विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता कर द्वितीय चरण के छोटे आवासों की डिजाइन तय करने के निर्देश। ➡️ ट्रांसप्लांट किए गए पेड़ों में से अधिकांश अच्छी स्थिति में, 4,090 पौधे पेड़ बनने की ओर अग्रसर।
👉 कलेक्टर ने कहा कि सभी परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाई जाए और आवासीय परिसरों में सुरक्षा, सीसीटीवी, गार्ड व जनसुविधाओं की पुख़्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
ग्वालियर, दतिया, भिण्ड और मुरैना जिले के किसानों के लिए सरकार ने खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की है। अगले चार दिनों में रेलवे की 5 रैक उर्वरक इन जिलों में पहुँचेंगी।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन की पहल के तहत अब ग्वालियर जिले के 5 पेट्रोल पंपों पर 8 महिलाएँ “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सँभालेंगी।
➡️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप “शक्ति दीदी” पहल जारी ➡️ जिले में अब तक 64 महिलाएँ इस भूमिका में कार्यरत, नई 8 शक्ति दीदियाँ जुड़ेंगीं ➡️ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और वरिष्ठ अधिकारी पेट्रोल पंपों पर जाकर जिम्मेदारी सौंपेंगे ➡️ महिला वर्कर्स का ड्यूटी समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा
📍 3 सितम्बर को विभिन्न पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी –
आदित्यराज फिलिंग स्टेशन (दीनदयालनगर) : लक्ष्मी जादौन, नेहा
कारगिल फिलिंग स्टेशन (एयरफोर्स स्टेशन के सामने) : कुसुमा सिंह, मानसी शर्मा, पूनम व्यास
श्री गंगा फिलिंग स्टेशन (वीरपुर) : रानी झा
मॉडर्न फ्यूल्स (शिंदे की छावनी) : बसंती
मोतीझील ऑटो सर्विस : नफीसा बानो
👉 यह पहल न केवल महिलाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध करा रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
👨💼 अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक-एक कर सभी आवेदकों की बातें सुनीं और निराकरण की रूपरेखा तय की।
📌 मुख्य बिंदु: ✅ कुल 124 आवेदन प्राप्त – 54 दर्ज, 70 सीधे संबंधित विभागों को भेजे गए ✅ स्कूल प्रवेश, राजस्व, नगर निगम, बिजली व जमीन संबंधी समस्याएँ प्रमुख ✅ एसडीएम व तहसीलदारों को जमीन संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश ✅ ज़रूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज की भी व्यवस्था कराई गई
इस अवसर पर एसडीएम ग्वालियर सिटी श्री प्रदीप कुमार शर्मा, एसडीएम झांसी रोड श्री अतुल सिंह, एसडीएम लश्कर श्री नरेन्द्र बाबू यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेश कुमार बरहादिया व श्री विनोद सिंह मौजूद रहे।
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने सागरताल के सामने विशाल अस्थायी जलाशय तैयार किया है। मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एसएसपी श्री धर्मवीर सिंह और नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
➡️ बड़ी और छोटी प्रतिमाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था ➡️ श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पुख़्ता बैरिकेटिंग और संयुक्त दल की तैनाती ➡️ रोशनी, माइक, टेंट, पार्किंग और शौचालय की व्यवस्था ➡️ प्रतिमाओं की पूजा हेतु मजबूत प्लेटफॉर्म ➡️ विसर्जन मार्गों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त
केवट समुदाय के वॉलेंटियर्स को सूचीबद्ध कर विसर्जन में सहयोग लिया जाएगा। साथ ही शहर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलित जलाशय भी उपलब्ध रहेंगे।
👉 प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन करें।
दतिया। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने बच्चों की प्राकृतिक दिनचर्या और स्वास्थ्य को देखते हुए निर्देश जारी किए हैं। अब जिले के सभी प्री-स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र सुबह 9 बजे से संचालित होंगे।
कलेक्टर का मानना है कि इस निर्णय से बच्चों को बेहतर वातावरण और दिनचर्या के अनुरूप सुविधा प्राप्त होगी।
दतिया। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, नामांतरण, बटवारा एवं सीमांकन जैसे विषयों पर तहसीलवार प्रगति की जानकारी ली।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यों को गंभीरता और प्राथमिकता से करते हुए राजस्व मामलों में तेजी सुनिश्चित की जाए।
👉 बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
दतिया/उनाव: सूर्य लोक निर्माण कार्य में हो रही देरी पर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कड़ी नाराजगी जताई है। कलेक्टर ने आरईएस विभाग के कार्यपालन यंत्री एनके पाठक, प्रभारी एसडीओ संजय सिंह कुशवाहा, उपयंत्री अनिल शुक्ला और संतोष कुमार शर्मा को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है।
कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो अधिकारियों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकी जाएगी। यह कार्रवाई कलेक्टर वानखड़े द्वारा उनाव निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर जताई गई सख्त नाराजगी के बाद की गई है।