337433pwpadmin

मंत्री कृष्णा गौड़ ने निःशुल्क नेत्र शिविर में किया सहभाग

मंत्री कृष्णा गौड़ ने सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों से संवाद किया और उनकी जरूरतों की जानकारी ली।

मंत्री गौड़ ने समाजहित में आयोजित इस पुनीत कार्य के लिए आयोजन समिति और सहयोगियों का आभार जताते हुए इसे सराहनीय पहल बताया।

मंत्री इंदर सिंह परमार ने उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की

मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में उच्च शिक्षा विभाग की बैठक लेकर विभिन्न गतिविधियों और कार्यों के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि:

  • फॉलन आउट अतिथि विद्वानों को अंतिम विकल्प भरने का अवसर दिया जाएगा।

  • सार्थक पोर्टल पर अनाधिकृत उपस्थिति दर्ज करने वाले मामलों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

  • मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी।

  • एकल संकाय से बहुसंकाय और स्नातक से स्नातकोत्तर स्तर तक महाविद्यालयों को उन्नत करने पर चर्चा हुई।

  • विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर स्टूडेंट परफॉमेंस इंडेक्स तैयार करने की योजना पर अमल होगा।

  • नकल रोकने और परीक्षा पद्धति को पारदर्शी बनाने हेतु डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली लागू की जाएगी।

बैठक में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन, आयुक्त उच्च शिक्षा प्रबल सिपाहा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मंत्री नगर सिंह चौहान ने बोरकुआ में साइकिल वितरण कार्यक्रम में बच्चों को साइकिल प्रदान की

मंत्री नगर सिंह चौहान ने आज शासकीय हाईस्कूल, बोरकुआ में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान करने का अवसर प्राप्त किया।

प्रदेश सरकार की इस जनहितैषी योजना से छात्रों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिल रही है। मंत्री चौहान ने कहा कि यह पहल न केवल उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखने में सहायक है, बल्कि उन्हें अध्ययन के प्रति और अधिक उत्साहित भी करती है।

उन्होंने बच्चों की मुस्कान और उज्ज्वल भविष्य को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया।

मंत्री नारायण सिंह कुशवाह आज प्रभार जिला निवाड़ी के ओरछा सर्किट हाउस पहुंचे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ और पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मंत्री कुशवाह ने आमजन की समस्याएं सुनी और उनके शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अन्य प्रशासनिक और विकास संबंधी विषयों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर जिले के अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री नारायण सिंह कुशवाह आज प्रभार जिला निवाड़ी के ओरछा सर्किट हाउस पहुंचे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ और पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

मंत्री कुशवाह ने आमजन की समस्याएं सुनी और उनके शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अन्य प्रशासनिक और विकास संबंधी विषयों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर जिले के अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री विश्वाश कैलाश सरंग ने भोपाल में एंटरप्रेन्योर एआई समिट 2025 का किया उद्घाटन

मंत्री विश्वाश कैलाश सरंग आज भोपाल में TiE (The Indus Entrepreneurs) मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित एंटरप्रेन्योर एआई समिट 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित सभी को संबोधित किया।

इस अवसर पर TiE भोपाल चैप्टर का भी शुभारंभ किया गया। मंत्री सरंग ने कहा कि यह समिट सिर्फ तकनीक पर चर्चा नहीं है, बल्कि व्यवसाय की नई दिशा और दृष्टि तय करने वाला आयोजन है। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर में लिंब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर में लिया भाग

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर स्थित श्री गुरु अमरदास हॉल में नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित लिंब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त किया।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न मरीजों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही संस्था के पदाधिकारियों और चिकित्सकों से चिकित्सा हेतु चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी ली और इन सराहनीय सेवाकार्यों के लिए संस्था को साधुवाद दिया।

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भोपाल में कैबिनेट बैठक में भाग लेकर विचार साझा किए

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने आज भोपाल में आयोजित कैबिनेट बैठक में सम्मिलित होकर महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। इस बैठक की अध्यक्षता माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की।

बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुई। इस अवसर पर प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भोपाल में कैबिनेट बैठक में भाग लिया

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने आज भोपाल में आयोजित कैबिनेट बैठक में सम्मिलित होकर महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किया। इस बैठक की अध्यक्षता माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की।

बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुई। बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

कर्न सिंह वर्मा ने सीहोर में 'सेवा पखवाड़ा' जिला स्तरीय कार्यशाला में की सहभागिता

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, सीहोर में ‘सेवा पखवाड़ा’ को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री कर्न सिंह वर्मा ने भाग लिया।

कार्यशाला में आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती तक विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई और जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, सीहोर विधायक श्री सुदेश जी राय, आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, जिला प्रभारी श्री बहादुर मुकाती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेन्द्र सिसोदिया, नपा अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, जिला महामंत्री श्री धारा सिंह पटेल, श्री राजकुमार गुप्ता सहित मंडल अध्यक्षगण, भाजपा जनप्रतिनिधि, मंडल संयोजक और मोर्चा के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री निवास में श्रम विभाग की समीक्षा बैठक में भाग लिया

मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने आज मुख्यमंत्री निवास पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित श्रम विभाग की समीक्षा बैठक में सहभागिता की।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रम स्टार रेटिंग का नया लोगो लॉन्च किया। मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बैठक में श्रमिक कल्याण हेतु SHREE पहल, सहकारी समितियों और श्रमिकों के सर्वांगीण विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा की।