मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर स्थित श्री गुरु अमरदास हॉल में नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित लिंब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न मरीजों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही संस्था के पदाधिकारियों और चिकित्सकों से चिकित्सा हेतु चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी ली और इन सराहनीय सेवाकार्यों के लिए संस्था को साधुवाद दिया।
