मंत्री उदय प्रताप सिंह ने आज भोपाल में आयोजित कैबिनेट बैठक में सम्मिलित होकर महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किया। इस बैठक की अध्यक्षता माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की।
बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुई। बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
