मंत्री इंदर सिंह परमार ने उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की
मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में उच्च शिक्षा विभाग की बैठक लेकर विभिन्न गतिविधियों और कार्यों के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि:
फॉलन आउट अतिथि विद्वानों को अंतिम विकल्प भरने का अवसर दिया जाएगा।
सार्थक पोर्टल पर अनाधिकृत उपस्थिति दर्ज करने वाले मामलों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी।
एकल संकाय से बहुसंकाय और स्नातक से स्नातकोत्तर स्तर तक महाविद्यालयों को उन्नत करने पर चर्चा हुई।
विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर स्टूडेंट परफॉमेंस इंडेक्स तैयार करने की योजना पर अमल होगा।
नकल रोकने और परीक्षा पद्धति को पारदर्शी बनाने हेतु डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली लागू की जाएगी।
बैठक में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन, आयुक्त उच्च शिक्षा प्रबल सिपाहा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
