मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने आज मुख्यमंत्री निवास पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित श्रम विभाग की समीक्षा बैठक में सहभागिता की।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रम स्टार रेटिंग का नया लोगो लॉन्च किया। मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बैठक में श्रमिक कल्याण हेतु SHREE पहल, सहकारी समितियों और श्रमिकों के सर्वांगीण विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा की।
