मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज राज्य मंत्रालय, भोपाल में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लिया, जिसकी अध्यक्षता माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की।
बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुई। इस अवसर पर प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्री विजयवर्गीय ने बैठक में अपने विचार साझा कर प्रदेश की योजनाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
