मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनोज गोस्वामी ने ग्रामीण पत्रकारों पर हो रहे हमलों और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर दतिया पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपते समय संघ के अन्य साथी पत्रकार भी उपस्थित थे। इस अवसर पर संघ ने अधिकारियों से आग्रह किया कि ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उनके अधिकारों की रक्षा की जाए
