डबरा — भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, डबरा द्वारा सोमवार, 25 अगस्त 2025 को विशाल दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9:00 बजे से कम्यूनिटी हॉल, बस स्टैंड के पास, डबरा में होगा।
शिविर में हल्के वजन एवं उच्च गुणवत्ता वाले कृत्रिम पैर और कृत्रिम हाथ दिव्यांगजन को निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। आयोजन समिति ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ज़रूरतमंदों को आधुनिक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुगम बनाना है।
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि रविवार, 24 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक लाभार्थी अपना पंजीयन रेडक्रॉस सोसायटी, सिविल हॉस्पिटल के सामने, डबरा में करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7000825919 पर संपर्क किया जा सकता है।
