डबरा — मध्य प्रदेश शासन के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत डबरा में प्रशासन द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर एसडीएम दिव्यांशु चौधरी, नगर पालिका सीएमओ, पार्षदगण, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं एकता का संदेश दिया।
