डबरा, 27 सितंबर 2025:
ग्वालियर रोड स्थित रॉयल आईटीआई कॉलेज में आज डबरा शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने इंडस्ट्रियल विजिट किया। इस दौरान छात्राओं ने कॉलेज में संचालित विभिन्न कोर्सेस की विस्तृत जानकारी ली और भविष्य में आईटीआई जैसे रोजगारोन्मुखी कोर्सेस में अपनी रुचि भी व्यक्त की।
इस अवसर पर रॉयल आईटीआई के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, ट्रेड ऑफिसर जितेंद्र बाथम, आदित्य श्रीवास्तव, नितेश शर्मा, आदित्य यादव, अमित श्रीवास्तव एवं वैभव श्रीवास्तव ने छात्राओं को विभिन्न ट्रेड्स और कोर्सेस की रूपरेखा विस्तार से बताई।
कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के साथ आए स्टाफ ने भी इस औद्योगिक भ्रमण और प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्ण उत्साह के साथ भागीदारी की और छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
